फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खपराणा के घर में घुसा सल्लू सांप

खपराणा के घर में घुसा सल्लू सांप

Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खपराणा के घर में घुसा सल्लू सांप
खपराणा के घर में घुसा सल्लू सांप
विज्ञापन

- इसे देखने के लिए लोगों में रही उत्सुकता

फोटो संख्या- दो की सीरीज

अमर उजाला ब्यूरो
बिनौली (बागपत)। खपराणा गांव के एक घर में सल्लू सांप यानी पैंगोलिन घुस गया। पहले ग्रामीण इससे भयभीत हो गए। लेकिन वन विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों को बताया कि इससे किसी तरह का खतरा नहीं है। ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने इसे जंगल में छुड़वा दिया है। चींटी खोर के नाम की पहचान रखने वाला यह जीव अब बहुत कम देखने को मिलता है।
बृहस्पतिवार को खपराणा गांव के एक घर में सल्लू सांप घुसा तो विचित्र जीव को देखकर परिवार के लोग डर गए। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह, वन रक्षक मनोज कुमार, ओम सिंह और संजय कुमार गांव पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यह जीव चींटी और दीमक खाता है। ग्रामीणों के सहयोग से बोरे में बंद कर वन विभाग के अधिकारियों ने पैंगोलिन को बरनावा वन क्षेत्र में छुड़वा दिया। इससे किसी तरह का खतरा नहीं होता है।
विज्ञापन


इनसेट
विलुप्त होने की कगार पर हैं चींटी खोर
डीएफओ सुधीर कुमार बताते हैं कि पैंगोलिन विलुप्तप्राय जीवों में शामिल हैं। कुछ लोग इसे उदबिलाऊ भी कहते हैं। इसका शिकार प्रतिबंधित है और आरोपियों को सात साल की सजा तक हो सकती है। भारतीय पैंगोलिन की आठ प्रजातियां है, जो संकटग्रस्त है। यह ऐसा जीव है जो अकेला रहता है। प्रजनन के समय ही यह सिर्फ मादा के संपर्क में आता है, इसके अलावा जंगल या नदी किनारे अकेला रहना पसंद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैंगोलिन हमेशा का अंदेशा होते ही फुटबाल की तरह गोल हो जाता है। इसके शल्क काफी मजबूत होते हैं और उन पर किसी हमले का कोई असर नहीं हो पाता है। कुछ लोग भ्रांतियों के कारण इसका शिकार भी करते हैं, जिस कारण इस जीव के अस्तित्व पर संकट के बादल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed