{"_id":"595a9b0c4f1c1bef368b45b8","slug":"121499110156-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसली के ग्रामीणों ने विधायक बताई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसली के ग्रामीणों ने विधायक बताई समस्या
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिरसली गांव के लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। रास्ते के निर्माण के लिए कई बार अफसरों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सोमवार को सैकड़ों लोग विधायक योगेश धामा से मिले और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बागपत विधायक योगेश धामा को शिकायती पत्र सौंपकर बताया गांव के लोग समस्याओं से घिरे हैं। चलने लायक रास्ते नहीं है। मार्ग पर जलभराव रहता है। शिकायत के बाद भी अफसर कार्रवाई नहीं करते हैं। गांव के जनप्रतिनिधि कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। अफसरों को भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या आज भी जस की तस है। ग्रामीणों ने विधायक योगेश धामा से रास्ते का निर्माण कराने समेत अन्य कई विकास कार्यों को कराने की मांग की । विधायक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें मास्टर हरेंद्र, सागर तोमर, भंवर सिंह, प्रविंद्र कुमार, बाबूराम सैनी, जगमाल सिंह, राजू तोमर, हरेंद्र सिंह, इलम सिंह, संजीव कुमार, कैलाश चंद, मांगेराम, परितोष कुमार, सत्यवीर सिंह, तेजपाल सिंह, राकेश कश्यप, हरिहर कुमार, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।