{"_id":"5959431c4f1c1bec5e8b4ab4","slug":"121499022108-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल गांव के ग्राम प्रधान की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल गांव के ग्राम प्रधान की शिकायत
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नांगल गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों मेें अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। उधर, ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव विकास खंड छपरौली के क्षेत्र में आता है। ग्राम प्रधान के चुनाव हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन विकास कार्य आधे-अधूरे पड़े हुए हैं। ग्राम प्रधान प्रमोद विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहे। इस कारण ग्रामीणों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव मेें स्थित खसरा नंबर 207 में खाद के गड्ढे पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया। डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई की शिकायत की। उधर, इस संबंध मेें जब ग्राम प्रधान प्रमोद से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि चुनावी रंजिश के चलते झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। किसी भी खाद के गड्ढे पर कोई कब्जा नहीं है। ग्रामीण व अधिकारी इसकी जांच करा सकते हैं। विकास कार्यों को लेकर लगातार सीडीओ और बीडीओ से संपर्क किया जा रहा है।