बागपत/बालैनी। पुरा महादेव मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग में फंसने और गिरने से 12 कांवड़िये घायल हो गए। अधिकारियों ने आराम से जलाभिषेक करने की अपील की।
पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भीड़ बढ़ने पर कांवड़िये जल्दबाजी करने लगे। इससे बैरिकेड में धक्कामुक्की होने लगी और कई कांवड़िये गिर गए, तो वहां कई बैरिकेड में फंस गए। इस कारण वहां 12 कांवड़ियों को चोट लग गई। वालंटियर उन्हें स्ट्रेचर पर उपचार के लिए लेकर चले गए।
उधर, चमरावल गांव के कांवड़िये हरिद्वार से सोमवार को गंगाजल लेकर लौट रहे थे। देर रात घटोली गांव में पहुंचे तो डाक कांवड़ की गाड़ी से टकराकर खंभा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर चार कांवड़िये घायल हो गए। सभी को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराकर उपचार कराया गया।

बागपत के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान की गई बैरिकेडिंग संभालते पुलिसकर्मी।- फोटो : BAGHPAT

घायल कांवडिये को ले जाते हुए- फोटो : BAGHPAT

घायल कावड़िये को देखने पहुंचे डीएम राजकमल यादव- फोटो : BAGHPAT

घायल कांवडिये का इलाज करते चिकित्सक- फोटो : BAGHPAT