{"_id":"5818d0964f1c1bac31436743","slug":"12-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बागपत में भैय्ाा दूज पर जान जोखिम में डालकर बस की छत पर सवारी करते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। चार घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
बड़ौत के रेलवे स्टेशन रोड निवासी इंतजार अपनी पत्नी साइना के साथ बाइक से मंगलवार शाम दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह शहर के दिल्ली बाईपास के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़त हो गई। इसमें इंतजार और उनकी पत्नी घायल हो गई। दूसरी बाइक पर सवार बागपत की माता कॉलोनी निवासी आसू उर्फ भूरा, सोएब, आरिफ, आसू घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। आरिफ, भूरा, इंतजार और साइना की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने हायर हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास और गौरीपुर मोड़ पर वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इन घटनाओं में तीन लोग घायल हुए। उनका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
महिला समेत पांच लोग घायल
खेकड़ा। गांव मंडोला थाना लोनी (गाजियाबाद) निवासी उमेश अपनी पत्नी बबीता को लेकर भैया दूज के त्योहार पर बाइक से ससुराल पिलाना जा रहा था। नगर की लाइनपार बस्ती के समीप साइकिल से उसकी टक्कर हो गई। बबीता और उसके पति उमेश के साथ ही साइकिल सवार विपिन गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके अलावा हाईवे पर मवी कलां निवासी अरुण और उसका साथी योगेश कार की टक्कर लगने पर घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने बाइक सवारों को धुना
बागपत। डौला गांव निवासी प्रमोद अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत में अपनी बहन के घर टीका कराने जा रहा था। शहर के सिसाना रोड पर जैन इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। इससे प्रमोद घायल हो गया। उसकी पत्नी और बच्चा बाल-बाल बचा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल प्रमोद को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक सवार आरोपी तीन युवकों को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। लोगों का आरोप है कि आरोपी हाथ में बेल्ट लेकर घूमा रहे थे और बाइक पर स्टंट कर रहे थे। इसी कारण हादसा हुआ है। इससे वहां हंगामा हो गया। जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर युवकों को भगाया।