{"_id":"5f0e00ca8ebc3e74a86cbbd5","slug":"12-infected-including-doctors-and-bullion-traders-posted-in-chc-baghpat-news-mrt491238448","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में तैनात डॉक्टर और सराफा कारोबारी समेत 12 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में तैनात डॉक्टर और सराफा कारोबारी समेत 12 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केश मिलने के बाद बंद किया गया बागपत का सर्राफा बाजार
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोरोना संक्रमण का दायरा रोज बढ़ रहा है। कोरोना योद्धा टीम में शामिल सीएचसी बागपत में तैनात डॉक्टर के अलावा नगर का सराफा कारोबारी और उसके परिवार की तीन महिला संक्रमित मिली। जिले में कुल 12 मामले सामने आए हैं। सीएचसी 24 घंटे के लिए बंद रहेगी। सराफा बाजार को भी सील किया। साथ ही सैनिटाइज अभियान चलाया।
मंगलवार को कोरोना संक्रमण के जिले में 12 मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सीएचसी बागपत में तैनात एक डॉक्टर संक्रमित मिला है। डॉक्टर को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। संपर्क में रहे स्टाफ और परिवार के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
बागपत नगर के सराफा कारोबारी और उसके परिवार की तीन महिलाएं संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को कोविड अस्पताल में भेजा। इसके अलावा सराफा बाजार को सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि सैनिटाइज अभियान चलाया । सीएचसी बागपत को 24 घंटे के लिए सील किया। आमजन की आवाजाही बंद रहेगी। इससे पहले भी सीएचसी का वार्ड ब्वाय संक्रमित मिल चुका है।
विज्ञापन
सर्वे में संदिग्ध मिले लोगों पर नजर
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में संदिग्ध मिले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है। जिलेभर में करीब सात हजार लोग मामूली बीमार मिले थे, इन्हें होम क्वारंटीन किया । कुछ लोगों के सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।
सराय में 74 लोग संदिग्ध, तीन को भर्ती कराया
अमीनगर सराय। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में नगर में 74 नजला, जुकाम, खांसी से पीड़ित मिले हैं। डॉ. विशाल राणा ने बताया कुल 423 घरों का सर्वे किया। इसमें 2018 सदस्यों की जानकारी ली गई, इसमें 74 लोग संदिग्ध मिले। तीन व्यक्तियों को सांस लेने में दिक्कत पाई गई। तीनों को क्वारंटीन सेंटर भेजा। अन्य 74 लोगों को भर्ती कराया जाएगा। टीम में गोपाल राणा, सचिन यादव, प्रिंस त्यागी और हंसराज मौजूद रहे।

कोरोना पॉजिटिव केश मिलने के बाद बंद किया गया बागपत का गांधी बाजार- फोटो : BAGHPAT