फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 hours stranded on the highway Delhi Passenger

दिल्ली हाईवे पर 12 घंटे फंसे रहे यात्री

Sun, 17 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 17 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
12 hours stranded on the highway Delhi Passenger
बागपत में बारिश के बाद जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर जवाहर नगर मोड़ पर गड्ढों के कारण शुक्रवार की रात में जाम लग गया। इस कारण रातभर यात्री जाम में फंसे रहे। शनिवार को सुबह पुलिस के पहुंचने पर जाम खुलवाया। इस दौरान स्कूल बसें जाम में फंसने के कारण बच्चे स्कूल जाने में लेट हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात करीब ढाई बजे गौरीपुर जवाहर नगर मोड पर गड्ढे में ट्रक फंस गया। इस कारण सोनीपत, हरियाणा, बड़ौत जाने वाले वाहन वहां पर रूक  गए। देखते ही देखते गौरीपुर से गेस्ट हाउस तक जाम लग गया सूचना मिलने पर निवाड़ा चौकी पुलिस और यातायात पुलिसकर्मियों ने फंसे हुए ट्रक को निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक भीषण जाम लग गया। 
विज्ञापन


q एक घंटा जाम में फंसे रहे बच्चे

बागपत। ट्यौड़ी, सरूरपुर, लधवाड़ी,  फैजपुर निनाना, नैथला से बागपत जाने वाली स्कूली बस जाम में फंस गई। करीब एक घंटे तक स्कूली बच्चे जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मियों के सहयोग से स्कूल बसों को रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव से परेशान फौलादनगर के लोग

दोघट। फौलादनगर गांव में दाहा-मिलाना मार्ग पर प्राइमरी स्कूल के सामने जलभराव होने से छात्र-छात्राओं समेत सात गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। दाहा-मिलाना मार्ग से मिलाना, झूंडपुर, फौलादनगर, तवेला गढ़ी, बोपुरा, नंगला कनवाड़ा, मुलसम आदि गांवों के लोगों का आना जाना है।



मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर प्राइमरी विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल हैं। इनमें पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को रास्ते में भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। आए दिन पानी को पार करते समय बच्चे पानी में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। गांव में पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। इसी कारण यहां पर जल भराव की समस्या बनी रहती है। क्षेत्र के इरफान, साइन, मोहम्मद आरिफ, यूनुस, फजलू आदि ने डीएम से हस्तक्षेप करके पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed