फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 found infected including gym trainer

जिम ट्रेनर सहित 12 मिले संक्रमित

Sat, 10 Apr 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
12 found infected including gym trainer
बागपत। जिले में शनिवार को जिम के ट्रेनर और जिला पंचायत के एक कर्मचारी सहित 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2462 हो गई है। जबकि 90 केस एक्टिव है। शनिवार को सात मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को पुराना कस्बे के एक जिम ट्रेनर, जिला पंचायत के एक कर्मचारी, बड़ौत रोड के एक युवक सहित पांच संक्रमित मिले है। इनके अलावा बालैनी क्षेत्र के हबीबपुर नंगला की एक महिला, डौला गांव का युवक और आजमपुर मुलसम निवासी बस चालक संक्रमित मिला है। शनिवार को 12 लोग संक्रमित मिले है और सात लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराकर उनके क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गॉइडलाइन का पालन करने की अपील की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि शनिवार को संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों के एरिया को सील करा दिया गया।
विज्ञापन

प्राइवेट चिकित्सकों के यहां नहीं हो रहा कोरोना गाइडलाइन का पालन
फोटो-2 की सीरीज
बागपत। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। मरीज मास्क लगाए तो दिख जाते हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखता है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। शनिवार को नगर के मुगलपुरा में एक चिकित्सक के यहां मरीजों की काफी भीड़ दिखाई दी। यहां मरीज एक-दूसरे से सटकर बैठे थे। कुछ ने मास्क भी नहीं पहन रखे थे। जब इस नजारे को कैमरे में कैद किया गया तो वहां का स्टाफ सकपका गया और मरीजों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने में कर्मचारी जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक कोरोना संक्रमित मिलने पर किया होम क्वारंटाइन
दोघट। आजमपुर मुसलम गांव का बस चालक शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर उसे होम आइसोलेट कर दिया। आसपास के लोगों की जांच कर गली को सील कर दिया गया। बिनौली ब्लॉक प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि आजमपुर मुसलम गांव का युवक मुजफ्फरनगर डिपो में बस चालक है। जिसकी तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर डिपो में कोविड 19 की जांच हुई थी। शनिवार को जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed