फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 flood relief posts built on the banks of Yamuna and Hindon, alert in 64 villages

यमुना व हिंडन किनारे बनाईं 12 बाढ़ राहत चौकियां, 64 गांवों में अलर्ट

Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
12 flood relief posts built on the banks of Yamuna and Hindon, alert in 64 villages
यमुना व हिंडन किनारे बनाईं 12 बाढ़ राहत चौकियां, 64 गांवों में अलर्ट
विज्ञापन

बागपत। पहाड़ों पर बारिश शुरू होने के बाद यमुना, हिंडन व कृष्णा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। जिससे नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ के खतरे को लेकर अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम और 12 गांवों में बाढ़ राहत चौकियां बना दी गईं हैं और 64 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, एडीएम को बाढ़ राहत कार्य का नोडल अधिकारी नामित किया गया।
पहाड़ों पर बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। जिससे यमुना और हिंडन नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ आने से होने वाले नुकसान से बचाव पर कार्य चल रहा है। जिसमें यमुना किनारे बसे 28, हिंडन किनारे बसे 29 व कृष्णा नदी किनारे बसे सात गांवों में बाढ़ राहत कार्य के लिए लेखपालों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो रोजाना गांवों में जाकर रिपोर्ट तैयार कर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम पर देंगे। बाढ़ राहत के नोडल अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि अभी तक हथिनीकुंड बैराज से ज्यादा पानी नहीं छोड़ा गया। जिस पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और अधिकारी नदियों किनारे बसे गांवों में पहुंचकर स्थिति देख रहे हैं।
विज्ञापन

- 12 बाढ़ राहत स्थल चिह्नित
अधिकारियों ने तीनों तहसील क्षेत्रों में 12 बाढ़ राहत स्थल चिह्नित कर लिए हैं। बड़ौत तहसील क्षेत्र में फखरपुर शेखपुरा पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला व संस्कृत विद्यालय बरनावा, इंटर कॉलेज बामनौली, इंटर कॉलेज छपरौली, प्राथमिक विद्यालय जागोस, पंचायती चौपाल कोताना को राहत स्थल बनाया गया। उधर, खेकड़ा तहसील में तहसील मुख्यालय, सेंट मैरी इंटर कॉलेज रटौल और बागपत तहसील क्षेत्र में श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, हाईस्कूल चमरावल को राहत स्थल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन गांवों में बाढ़ का खतरा
यमुना नदी किनार बसेे छपरौली, काकौरकलां, बदरखा, टांडा, नांगल, कुर्डी, शबगा, जागौस, कोताना, अकबरपुर ठसका, खेड़ी प्रधान, काठा, नंगला बहलोलपुर, मवीकलां, सांकरौद, सुभानपुर, नूरपुर खालसा, बागपत, पाली, सिसाना, निवाड़ा, गौरीपुर जवाहरनगर, नैथला, फैजुल्लापुर, फैजपुर निनाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, सुल्तानपुर हटाना और हिंडन नदी किनारे बसे अमीपुर बालैनी, पुरा, हरियाखेड़ा, बाखरपुर बालैनी, मवीखुर्द, डौलचा, चमरावल, हरसिया, मुकारी, घटौली, फखरपुर शेखपुरा, गलहेता, दादरी, चिरचिटा, मवीकलां, बरनावा, खपराना, मिलाना, झुंडपुर, शाहपुर बाण गंगा, तवेलागढ़ी, सरौरा, रहतना, ललियाना, शहवानपुर, शरफाबाद, फुलैरा, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी में बाढ़ का खतरा है। इसके अलावा कृष्णा नदी किनारे बामनौली, रंछाड़, मौजिजाबाद नांगल, गांगनौली, सूजती, हिम्मतपुर, ईदरीशपुर गांव में अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed