फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मतगणना स्थल पर पांच सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

मतगणना स्थल पर पांच सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

Sun, 19 May 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर पांच सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
बागपत। कस्बा खेकड़ा में स्थित लख्मी चंद पटवारी कॉलेज में 23 मई को होने वाली मतगणना में पांच सौै से ज्यादा पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा डेढ़ सेक्शन अर्द्ध सैनिक बल भी तैनात रहेगा। पुलिस प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट के बारे में बताया जाएगा। 22 मई को मतगणना स्थल पर ब्रीफिंग होगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पड़े मतों की गिनती 23 मई को खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में होगी। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके कराने के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। मतगणना के दौरान विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति अंदर नहीं जाने पाए। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में डेढ़ सेक्शन अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी लगाया है। मुख्य स्थानों पर उन्हीं को रखा जाएगा। ताकि कोई व्यक्ति बिना अनुमति व पास के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। इसके अलावा बाहर व कुछ मुख्य स्थानों इंस्पेक्टरों व एसआई की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रणविजय सिंह के अलावा, पांच सीओ, 25 इंस्पेक्टर, 95 दरोगा, चार महिला दरोगा, 10 हेड कांस्टेबल, 300 सिपाही, 60 महिला सिपाही तैनात होंगे। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर संघन चेकिंग के बाद ही मतगणना कर्मियों को जाने दिया जाएगा। सभी को आई कार्ड दिए गए है। बिना आई कार्ड के किसी की एंट्री नहीं होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जगह बनाई गई पार्किंग
बागपत। पुलिस ने मतगणना स्थल के पास वाहनों के लिए तीन जगह पार्किंग की व्यवस्था की। अधिकारियों व प्रत्याशियों के लिए कॉलेज में टूटे गेट के पास पार्किंग बनाई गई है। मतगणना कर्मियों के लिए कॉलेज के मैदान के पास पार्किंग की व्यवस्था की है। अन्य लोगों के लिए तहसील गेट के पास पार्किंग रहेगी।

वाहनों का रहेगा रूट डायवर्ट
बागपत। एएसपी ने बताया कि मतगणना वाले दिन जनपद में वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। मतगणना स्थल के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों नहीं चलेंगे। बागपत में राष्ट्रवंदना चौक और खेकड़ा में पाठशाला से वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। सुबह पांच बजे से वाहनों के रूट बदल दिए जाएंगे।


समर्थकों को नहीं निकलने देंगे विजयी जुलूस
बागपत। एएसपी ने बताया कि मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों को विजयी जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। यदि किसी ने जुलूस निकालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed