{"_id":"5cddc186bdec22076c4ed0f8","slug":"11558036870-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट फूड और अव्यवस्थित खान-पान बढ़ा रहा हाईपर टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट फूड और अव्यवस्थित खान-पान बढ़ा रहा हाईपर टेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अव्यवस्थित खानपान ने हाईपर टेंशन (ब्लड प्रेशर बढ़ना) के मरीज बढ़ा दिए हैं। फास्ट फूड का सेवन निरंतर घातक होता जा रहा है। लोगों को परेशानी में डाल दिया है। बच्चे भी इसकी जकड़ में आ रहे है। हाईपर टेंशन से कोई घर नहीं बचा है। सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों पर इसके मरीज बढ़े है। संतुलित आहार और फास्ट फूड से दूरी ही इसका बचाव है।
नाश्ते से लेकर लंच और डिनर में संतुलित भोजन लोगों की थाली से गायब है। फास्ट फूड लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। इसका कारण है निरंतर बीमारियों में जकड़ में आना। इसी अव्यवस्थित खान पान के कारण हाईपर टेंशन (ब्लड प्रेशर हाई होना) बीमारी लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। बुजुर्गों से लेकर युवा वर्ग इसकी जकड़ में है। बच्चे भी निरंतर इससे प्रभावित होते जा रहे हैं। इसका कारण समय पर खाना न खाना, भूख लगने पर चाऊमीन, बर्गर, समोसे, पेटिज, ब्रेड सहित अन्य फास्ट फूड का इस्तेमाल करना है। सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत बताते है कि लोगों में सामान्य रूप से ब्लड प्रेशर 120/80 रहता है। अगर इससे अधिक बढ़ता है तो वह खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट, किडनी और ब्रेन फेल हो सकते है। जिससे मौत तक हो जाती है। निरंतर मोटापा भी बढ़ता जाता इसकी का लक्षण है। इसके लिए लोगों को सबसे जरूरी है खानपान में बदलाव और नियमित व्यायाम है।
निरंतर बढ़ रही मरीजों की संख्या
हाईपर टेंशन सबसे ज्यादा बढ़ने वाली बीमारी है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। निरंतर रोग की चपेट में आने से आगे चलकर खून की नली सिकुड़ जाती है और नली में खून जम जाता है, इसे खून का थक्का बोलते हैं। इससे दिल गुर्दा और दिमाग फेल हो जाता है।
विज्ञापन
नमक से करें परहेज
बागपत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत बताते है कि नमक का कम सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सोडियम से हाईपर टेंशन के मरीजों को ज्यादा खतरा रहता है। खून का दौर बढ़ जाता है, जिससे परेशानी खड़ी हो जाती है। उन्होंने बताया कि बागपत सीएचसी में हाईपर टेंशन के मरीजों के लिए सभी व्यवस्थाएं है। दवा से लेकर उनके उपचार तक का सुविधाएं की गई है। किसी को कोई परेशानी हो तो सीएचसी में अपना उपचार करवा सकते हैं।
हाईपर टेंशन के मरीज ये करें
नमक का सेवन कम मात्रा में करें
ध्रुमपान नहीं करना चाहिए, इससे रोग बढ़ता है
फास्ट फूड से परहेज करें
सुबह और शाम नियमित व्यायाम, मॉर्निंग वॉक जरूरी
वजन बढ़ते पर चिकित्सक से स्वास्थ्य की जांच कराएं