फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फीस जमा नहीं करने पर परीक्षा छुड़वाने का आरोप

फीस जमा नहीं करने पर परीक्षा छुड़वाने का आरोप

Thu, 14 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
फीस जमा नहीं करने पर परीक्षा छुड़वाने का आरोप
बागपत। देवनागरी इंटर कॉलेज, खट्टा प्रहलादपुर गांव के एक छात्र के परिजनों का आरोप है कि फीस जमा नहीं करने पर छात्र की परीक्षा छुड़वा दी। ग्रामीणों के साथ छात्र के अभिभावक ने कलक्ट्रेट में शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी साहब सिंह ने बताया कि उसका बेटा विपिन देव नागरी इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र है। आरोप है कि फीस का दबाव बनाया, जबकि डीआईओएस ने पूर्व में फीस लौटने के निर्देशित किया। फीस न देने पर बेटे का प्रवेश पत्र रोक दिया। 12 फरवरी को हुई हिंदी की परीक्षा से बेटे को वंचित रहना पड़ा। बुधवार को वासुदेव, अशोक, सतीश, संजीव मास्टर, सुरेश, वीर बहादुर, संजीव रावत ने कलक्ट्रेट में पुत्र को परीक्षा से वंचित की शिकायत की। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने प्रधानाचार्य के माध्यम से छात्र का प्रवेश पत्र जारी किया। वहीं जो परीक्षा छूट गई है कंपार्टमेंट के माध्यम से परीक्षा छात्र परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र लेने स्कूल में नहीं पहुंचा छात्र : बिजेंद्र सिंह
बागपत। देव नागरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र लेने के लिए छात्र स्कूल में नहीं पहुंचा है। कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है इसकी जांच कराई जा सकती है। कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए आरोप लगवा रहे हैं। छात्र को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होगा। उधर, डीआईओएस ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed