फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिलवाडी में मकान गिरा, महिला की मौत

हिलवाडी में मकान गिरा, महिला की मौत

Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
हिलवाडी में मकान गिरा, महिला की मौत
हिलवाडी में मकान गिरा, महिला की मौत
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जिले में बृहस्पतिवार को तेज आंधी और बारिश के बाद हिलवाड़ी गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक मकान गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, औसिक्का गांव में एक मकान की दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए, जबकि मुर्गी फार्म की दीवार गिरने से 250 चूजों की मौत हो गई। उधर, वाजिदपुर गांव में भी गोशाला की दीवार गिरने से चार गायों की मौत हो गयी। पीडितों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

बृहस्पतिवार रात अचानक मौसम बदलने से आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से नगर ही नहीं क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जगह-जगह पानी भरने से आवागमन को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज आंधी से बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। पूरी रात लोग अंधेरे में डूबे रहे। वहीं हिलवाड़ी गांव में तेज आंधी और बारिश से एक मकान गिरने से उसने सो रही नूरजहां पत्नी हनीफ की दीवार केे नीचे दबने से मौत हो गई। उसकी बेटी शहनाज भी गंभीर रूप से घायल हो गई। शुक्रवार को पीड़ितों ने मुआवजा न मिलने पर शव को दफनाने से इंकार करते हुए हंगामा किया। किसी तरह लोगों ने समझाकर शांत किया। उधर, औसिक्का गांव में शाहिद (9 साल) गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा गांव में ही उम्रजान भी मकान गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा शौकीन निवासी औसिक्का के मुर्गी फार्म की दीवार गिरने से 250 चूजों की मौत हो गई। उधर, वाजिदपुर गांव मेें भी गोशाला की दीवार गिरने से वहां पर बंधी चार गायों की मौत हो गई। सभी पीड़ितों ने मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को हंगामा किया और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार की। इसके अलावा अन्य कई गांवों मेें भी मकान गिरने और जलभराव से मकानों में दरारें आने की सूचना मिली। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि जांच कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed