{"_id":"5c534ab4bdec2259b05bb7c2","slug":"11548962484-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांतों की जांच की और छात्र-छात्राओं को बांटे पेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांतों की जांच की और छात्र-छात्राओं को बांटे पेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट ने यश पब्लिक स्कूल डौला और होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में ओरल हाइजिन पर कार्यशाला का आयोजन किया। चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया और पेस्ट वितरित किए गए।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला और डाबर रेड टूथपेस्ट की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। यश पब्लिक स्कूल डौला में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की गई और स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई। डॉ एसएस कटारिया ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच की और नियमित रूप से दांतों की सफाई करने की सलाह दी। दांतों की बीमारियों और इलाज के विषय में बताया गया। प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा आठ के वंश राणा ने प्रथम, कक्षा सात के गगन ने द्वितीय और कक्षा सात के वंश राठौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीता धामा ने बताया कि डॉ एसएस कटारिया, सुपरवाइजर रजनीश चौहान, सह समन्वयक मोहम्मद अब्बास ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। दांतों की स्वच्छता के विषय में जानकारी और नियमित सफाई और देखभाल की सलाह दी गई। यहां पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा आठ के दिव्यांश चौधरी ने प्रथम, आशु ने द्वितीय और दीपांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। बच्चों को पेस्ट वितरित किए गए। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।