{"_id":"5c4b5bcebdec2273824467b5","slug":"11548442574-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की ओर से 50 करोड़ से कराएं जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की ओर से 50 करोड़ से कराएं जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की ओर से 50 करोड़ से कराएं जाएंगे विकास कार्य
बागपत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास कार्यो पर खर्च करने के लिए 50 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसमें सभी जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी स्वीकृति दी। विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। गांवों में विकास कार्य कराने के लिए अनुरोध किया गया।
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा ने की। अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर ने बताया कि वर्ष 2019-20 में विकास कार्यो का बजट प्रस्तुत किया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से 50 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसमें अधिकारी और कर्मचारी का वेतन, मानदेय और भत्ते, सदस्यों के मानदेय और भत्ते, लेखन सामग्री, गाड़ी का ड्राईवर सहित अनुरक्षण, आकस्मिक व्यय एवं ओडिट फीस, पेंशन, अनुतोषित, मुकदमे, बीमा, विज्ञान, जिला निधि से निर्माण कार्य सार्वजनिक सम्मलित है। सर्वाजनिक निर्माण कार्यो में सवाधिकारी 22 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। चालू वित्त वर्ष में 23.56 करोड़ और वर्तमान के बजट को मिलाकर विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं 2.48 करोड़ मनरेगा और जिला योजना के 153 करोड़ का प्रस्ताव रख है। बैठक में संशोधित बजट की स्वीकृति, मूल बजट की स्वीकृति, जिला योजना वर्ष 2019-20 की कार्य योजना के अनुमोदन पर विचार कियाग या। पशुओं में सांसर्गिक रोगों की रोकथाम हेतु प्रचलित उपविधि के अनुसार खोली गई नई जांच चौकी मवीकलां की कार्योउत्तर स्वीकृति, अमीनगर सराय में बनने वाले सद्भावना मंडप के भवन निर्माण कार्योउत्तर स्वीकृति पर विचार किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी समस्याओं को रखा। कहीं हैंडपंप तो कहीं रास्तों की समस्या बताई। विधायक योगेश धामा, जिला पंचायत सदस्य के पति वीरेंद्र तेजान, बीना, राजेंद्र चौधरी, निशांत, सुधा मलिक, मुब्बसिर चौधरी, लेखराज मौजूद रहे।
-----------------
महिला समूहों के कार्यो का जिला पंचायत सदस्य करें अवलोकन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सीडीओ पहुंचे। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों की समस्याओं को सुना। कहा कि गांवों के विकास में सहयोग करें। महिला समूहों का गठन कराएं, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। क्योंकि यह राजनैतिक प्लेटफार्म भी है। तेलंगाना में महिला समूहों से ही सरकार चलती है। लाखों की संख्या में महिलाएं समूहों से जुड़ी हुई है। आने वाला समय महिला समूहों का ही रहेगा। जिले में विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही है। देश में जिले का नाम रोशन कर रही है। मीतली में बायोकोल प्लांट लगेगा। इसके लिए बजट जारी हो चुका है। इसका फायदा किसानों को होगा। आय में बढ़ोती होगी। यहां पर पुरानी, फसलों के बचे हुए अवशेष को विक्रय कर लाभ कमा सकेंगे। प्लांट से बनने वाले उत्पाद को भट्ठो पर बेचा जाएगा। इससे जरा भी धुंआ नहीं निकलेगा। घरों में भी लोग इसका इस्तेमाल कर सकते है। सभी जिला पंचायत सदस्यों इस योजना की सराहना की।
विज्ञापन
-----------------
नौका के लिए नहीं किया कोई बजट स्वीकृत
बागपत। पंचायत की बोर्ड बैठक में नौका के संचालन के लिए कोई बजट स्वीकृत नहीं किया गया है। क्योंकि पूर्व नाव हादसा होने से 19 लोगों की जान चली गई थी। जिसको देखते हुए इसे बजट से बाहर रखा गया है।