फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गंदगी होने पर खेकड़ा के लोगों ने थाने का किया घेराव

गंदगी होने पर खेकड़ा के लोगों ने थाने का किया घेराव

Sun, 13 Jan 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
गंदगी होने पर खेकड़ा के लोगों ने थाने का किया घेराव
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर दस दिन से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर खेकड़ा नगर बुरी तरह गंदगी से अट चुका है। शहर के अधिकारी हिस्सों में गंदगी के अंबार लगे हैं। इससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। शनिवार को दोपहर के समय खेकड़ा नगर के अनेक परेशान लोग गंदगी के विरोध में सड़कों पर उतर आए और जुलूस के रूप में खेकड़ा थाने में पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी उमेश रोरिया को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने को लेकर खेकड़ा नगर गंदगी से अट गया है। इससे लोगों का रहना जीना मुहाल होकर रह गया और नगर के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। खेकड़ा नगर के ऐसे हालातों के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस दौरान खेकड़ा युवक मंच अध्यक्ष अनुज कौशिक, अश्वनी प्रभाकर, दीपक शर्मा, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सन्नी, बिट्टू, अनुज धामा, तपेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
दूसरी तरफ बकाया मानदेय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को दसवें दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रही। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते खेकड़ा नगर की गली मोहल्ला, मुख्य मार्गों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों की सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी मार्गों पर बह रहा है। गंदगी के ढेर लगने से लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आने लगे हैं। सफाई कर्मियों ने कहा जब तक उनका वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वह धरना जारी रखेंगे। इस दौरान प्रमोद, बाबू, कल्लू, बंटी, सुरजीत, मुकेश, सतीश, अजय, रामबीर, रीतू, सुनीता, कमला, विमलेश, मनीषा, कविता, सतबीरी, उर्मिला, संतोष, सरला, सरोज, सोनिया, पूनम, मालती, बबली, शिक्षा, बीरमती, संगम, ममता, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन



कंपनी ने ठेका सफाई कर्मियों को हटाया
खेकड़ा। सफाई कर्मी ठेकेदार नीरज कुमार ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर ठेका सफाई कर्मियों को कार्य से हटाने की जानकारी दी। सफाई कर्मी ठेकेदार नीरज कुमार ने कहा उन्हें एक सितंबर को खेकड़ा नगर पालिका परिषद में ठेका मिला। ठेका सफाई कर्मियों के माह नवंबर और दिसंबर के मानदेय का बिल नगर पालिका कार्यालय में प्रेषित किया जा चुका है। फिर भी ठेका सफाई कर्मी राजनीतिक और अनैतिक लोगों के दबाव में हड़ताल पर है। साथ ही नगर पालिका के कार्यों में बाधा उत्पन्न भी कर रहे हैं, इसलिए उन सभी ठेका सफाई कर्मियों को नौकरी से हटा दिया गया है। अब उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य की जिम्मेदारी कंपनी की नहीं होगी। दूसरी तरफ अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने कहा सफाई ठेकेदार का पत्र मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed