{"_id":"5c379ef6bdec2273a519539c","slug":"11547149046-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अब योग से दूर भगाए जाएंगे रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अब योग से दूर भगाए जाएंगे रोग
विज्ञापन
बागपत। योग का महत्व अब किसी से छिपा हुआ नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने रोगियों का इलाज अब दवा के साथ-साथ अब योग से करने की तैयारी शुरू कर दी है। आयुष विंग में जल्द ही रोगी अनुलोग-विलोम और प्राणायाम करते नजर आएंगे। इसके लिए एक मास्टर ट्रेनर और सहायक की नियुक्ति हो गई है। लखनऊ से पहुंची टीम ने स्थान का चयन कर लिया है, जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर योग की कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
दिनचर्या में योग को शामिल कर शरीर को निरोगी रखा जा सकता है। कई गंभीर रोगों के इलाज में भी योग कारगर साबित हुआ है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि चीन और अन्य देशों में योग का प्रचार और प्रसार बढ़ा है। अब मरीजों को जिला अस्पताल में दवा के साथ-साथ योग का अभ्यास भी कराया जाएगा। तीमारदार और अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी भी यहां पर योगासन करते नजर आएंगे। प्रशिक्षक लोगों को योग की विभिन्न क्रियाएं कराएंगे। शासन ने इसके लिए एक मास्टर ट्रेनर और एक सहायक की नियुक्ति कर दी है। जल्द लोगों को योग कराते हुए नजर आएंगे।
क्या कहती हैं सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा कहती हैं कि उन्होंने जिला अस्पताल में योग कराने के लिए जगह उपलब्ध करा दी है। आयुष विंग में इसके लिए जगह उपलब्ध रहेगी। मरीजों के अलावा डॉक्टर, कर्मचारी और तीमारदार भी योग का अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
इन बीमारियों में होगा लाभ
बागपत। पिलाना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि योग से विभिन्न बीमारियों में लाभ हुआ है। रीढ़ की हड्डी, कंधा, छाती, पीठ से संबंधित, हाथ और दिल से संबंधित बीमारियां में योग से लाभ हुआ है।
ऐसे करें योगाभ्यास
बागपत। शुरूआत में योग शिक्षक के नेतृत्व में ही योग का अभ्यास करें। सूर्योदय या सूर्यास्त के समय ही योग किया जाना चाहिए। योग करने से पहले स्नान जरूर करें।