{"_id":"5c33a28fbdec2257171e8e40","slug":"11546887823-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने सुंदर मॉडल प्रस्तुत किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने सुंदर मॉडल प्रस्तुत किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
वनस्थली पब्लिक में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। बाद में विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने दीप जाकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी में भाग लेने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। उनके अंदर सीखने की क्षमता की वृद्धि होती है। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण की सतह, शुष्क शैल, राष्ट्रीय प्रतीक, पौधों का जीवन, संतुलित आहार, लाल किला, जंतर-मंतर, मोटर कार, विद्युत घंटी, सुरक्षा के नियम, यातायात के साधन, ताजमहल, अम्ल वर्षा आदि सहित करीबन उन्नीस मॉडल तथा प्रोजेक्ट बनाएं। विज्ञान प्रदर्शनी में आए अभिभावक व अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति किए प्रोजेक्ट व मॉडलों की सराहना की। निर्णायक मंडल में संजय जैन, आशीष जैन व हर्षित जैन ने प्रदर्शनी में मीन्स ऑफ ट्रांसपोर्ट को प्रथम, ग्रीन हाउस इफेक्ट को द्वितीय, जंतर-मंतर को तृतीय स्थान पर घोषित कर मेधावियों को सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।