फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आंगनबाड़ियों की आज से देशव्यापी हड़ताल

आंगनबाड़ियों की आज से देशव्यापी हड़ताल

Tue, 08 Jan 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ियों की आज से देशव्यापी हड़ताल
बागपत। आंगनबाड़ियों के एक पक्ष ने डीपीओ के खिलाफ धरना जारी है। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुशीला सिंघल के नेतृत्व में आंगनबाड़ी डीएम और सीडीओ से मिली। मंगलवार और बुधवार को देशव्यापारी हड़ताल होगी। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। दूसरे पक्ष ने डीपीओ के पक्ष में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

डीपीओ को पद से हटाने और जिले से दूसरी जगह तबादला कराने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी है। महिला जिलाध्यक्ष सुशीला सिंघल ने डीएम और सीडीओ से मिली और अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान कराने की बात कही। आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने कहा कि उनका धरना अभी जारी रहेगा। मंगलवार और बुधवार को देश व्यापी हड़ताल और धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद धरने को यथावत रखने या स्थगित करने पर विचार होगा। । उनके बीच भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने भी उच्चाधिकारियों से आंगनबाड़ियों की पीड़ा को बताया। उधर, सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें मंडल सचिव सुनीता रंगा, जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, जिला सचिव रचना शर्मा, शर्मिष्ठा, पवित्रा, दर्शना शर्मा, रेखा जैन, इंद्रेश, बबीता सोनी, हेमलता, लक्ष्मी, सीमा जैन, रेखा चौहान, नीलम, मुकेश, रीना, क्षमा, कमलेश, रेखा, पूनम, सुनीता, मीना, अंजली, कविता, पूजा, रेखा, सीमा, अल्का, कमलेश मौजूद रही।
विज्ञापन

उधर अमरेश देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर डीपीओ के कार्यों को सही बताया। धरना देने संघ पर विभिन्न आरोप लगाए। इसमें उमा देवी, बबली, कुसुम तोमर, रेनू, शर्मिला, मुकेश, पूनम, संतरेश, संगीता, शकुंतला, बेबी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed