फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा और मोदी के विरोधियों की नीति और नियत ठीक नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा और मोदी के विरोधियों की नीति और नियत ठीक नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

Mon, 07 Jan 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा और मोदी के विरोधियों की नीति और नियत ठीक नहीं : केशव प्रसाद मौर्य
बड़ौत (बागपत)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों की नीति और नीयत ठीक नहीं है। उनके पास नेता तक नहीं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ खड़ी होगी और महा गठबंधन के नाम पर एकजुट होने वाले अकेले खड़े रह जाएंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर विकास किया है। उत्तर प्रदेश से पिछले लोकसभा चुनाव से भी अधिक सीटें मिलेगी। कानून व्यवस्था मजबूत की गई है। भाजपा ने किसान, मजदूरों और महिलाओं को हक दिलाया।
विज्ञापन

रविवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साल 2017 मेें साइकिल खंड खंड हो चुकी है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को बल मिला है। कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार कठोर कदम उठा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध वाली पार्टियां महा गठबंधन कर रही हैं, लेकिन इसका जनता उन्हें जवाब देगी। ऐसे नेता अकेले खड़े रह जाएंगे, जनता भाजपा के साथ होगी। कांग्रेस की सरकार में करोड़ों के घोटाले हुए हैं। अब यह जनता को यह करना है कि 2019 में किसे नेता मानेंगे। भाजपा जनता का विश्वास टूटने नहीं देगी। उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान योजना समेत अन्य योजनाओं का संचालन किया। प्रधान ही अपने गांव के प्रधानमंत्री हैं, अब आपको ही तय करना है कि मोदी को फिर प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठाना है।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को सपा एनओसी नहीं दे रही थी, प्रदेश मेें भाजपा की सरकार आते ही उपमुख्यमंत्री ने इससे बनवाने की प्रक्रिया शुरू की, कंडेरा गांव में भी कृष्णा नदी पर पुल स्वीकृत होगा। सांसद निधि जो पांच करोड़ थी, उसकी निधि 25 करोड़ की, प्रधानों की निधि पहले से दस गुना विकास के लिए दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन क्षेत्रीय संयोजक पंचायत राज प्रकोष्ठ राजेंद्र सिंह यादव ने किया। इसमें क्षेत्रीय मंत्री अश्वनी त्यागी, भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, सांसद की पत्नी डॉ. अलका तोमर, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, बड़ौत विधायक केपी मलिक, सिवाल खास विधायक जितेंद्र पाल सिंह, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, डिबाई विधायक अनीता लोधी, जिला सहकारी बैंक, मेरठ के चेयरमैन मुनेंद्र पाल सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह, पूर्व विधायक साहब सिंह, लोनी के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, शामली जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, प्रदेश संयोजक रमेश सिंह, भाजपा गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, रामपाल नेहरा एडवोकेट, कृष्णवीर, संयोजक प्रमेंद्र धामा, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, नवीन जैन बब्बल, जितेंद्र धामा, डॉ. अजय तोमर, अनुज तोमर, अश्वनी तोमर, प्रदीप ठाकुर, विपिन राणा, आदेश राणा, संजीव चौहान, भाजयुमो का जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, कर्ण सिंह तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed