फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कृष्णा नगर के लोगों का तहसील में प्रदर्शन

कृष्णा नगर के लोगों का तहसील में प्रदर्शन

Sun, 30 Dec 2018 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा नगर के लोगों का तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। छपरौली रोड स्थित कृष्णा नगर के लोगों ने तहसील पहुंचकर कालोनी के बीच में चल रही हैमर मशीनों को बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होने बताया कि कुछ लोगों ने कालोनी के बीच में हैमर मशीनें लगा रखी हैं, जिसके चलने से जोर-जोर से आवाज व कम्पन होता है। जिस कारण कई मकानों में दरारें आ गई हैं और कालोनी के लोग रात को भी सो नहीं पाते। कुछ समय पहले इन हैमर मशीनों के कारण एक मकान गिर गया था, जिससे उस मकान में रहने वाले परिवार को काफी चोटें आई थी। अब कालोनी के ज्यादातर मकानों में दरारें आ गई हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इनमें अजय, रीतू, पुष्पेंद्र, मुनेश, अरविंद, ओमवीर, कृष्णपाल, लोकेश, सचिन कुमार, रीता, बबीता, फुरगाना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed