{"_id":"5c1e8f28bdec2256a104e2a9","slug":"11545506600-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को चौधरी साहब के पदचिन्हों पर चलने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को चौधरी साहब के पदचिन्हों पर चलने का दिलाया संकल्प
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर की शिक्षण संस्थाओं में किसान दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस मनाया गया और बच्चों को उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया।
चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर ग्रोवेल स्कूल गर्ल्स शाखा में यज्ञ किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डायरेक्टर व रालोद नेता विश्वास चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने गरीबों व किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी। चौधरी साहब ने आगरा विवि से कानून की पढ़ाई की और कभी गरीबों से मुकदमे की फीस नहीं ली। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने 1939 में ऋण मुक्ति विधेयक, 1952 में जमींदारी प्रथा, 1960 मेें भूमि हदबंदी जैसे कानूनों का निर्माण कर देश के गरीबों व किसानों को एक नई दिशा दी।
जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंध समिति के निदेशक गौरव शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सहकारी खेती का विरोध किया और किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया। उन्होंने बच्चों को चौधरी साहब के जीवन से प्रेेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। वनस्थली पब्लिक स्कूल में गोष्ठी में प्रबंध समिति के हर्षित, आशीष जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।
विज्ञापन
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में किसान दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह ने कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। इस अवसर पर प्रमोद, तसलीम, उज्ज्वल पांडे, आशु, विजय कुमार, मोहित, नितिन, जसवंत, धर्मवीर आदि रहे।