{"_id":"5c17fbc9bdec22571463d067","slug":"11545075657-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति शिविर का समापन, आज मनाया जाएगा स्वाबलंबन सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति शिविर का समापन, आज मनाया जाएगा स्वाबलंबन सम्मेलन
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत नारी स्वावलंबन सम्मेलन कलक्ट्रेट में होगा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान मंगलवार को समापन हो गया है। महिला सिपाहियों द्वारा सुरक्षा एवं आत्मरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी। महिला शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के संबंध में जागरूकता पैदा की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बाल पुष्टाहार का वितरण एवं आशा बहुओं द्वारा आयरन की गोलियों का वितरण एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा महिलाओं व्यवहारिक वित्तीय सलाह दी जाएगी। जिला समाज कल्याण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि अंतिम दिन ब्लॉक और जिला स्तरीय टीमों ने 142 न्याय पंचायतों में 2794 महिला लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शिविर का समापन होगा।
विश्व मतदाता दिवस पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
बागपत। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी एसडीएम, तहसीलदार, डीआईओएस, बीएसए को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान शपथ ग्रहण, प्रभात फेरी, स्लोगन, राइटिंग, निबंधन लेखन, गीत, भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।