{"_id":"5c12b50f42c7925d570a4b25","slug":"11544729871-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों का ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों का ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
उपकरण न मिलने से क्षुब्ध दिव्यांगों ने बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द उपकरण नहीं मिले तो वे डीएम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
बृहस्पतिवार को दोघट, चित्तम खेड़ी, बावली, अमीनगर सराय, धनौरा टीकरी, मलकपुर, ढिकाना आदि सहित दर्जनों गांवों के दिव्यांग ब्लाक मुख्यालय पर उपकरण वितरण शिविर की सूचना पर पहुंचे और उपकरण के इंतजार में बैठ गए, लेकिन दोपहर एक बजे तक भी उन्हें उपकरण नहीं मिले। जब उन्होंने शिविर में आए लोगों से उपकरण की जानकारी मांगी तो उन्हेें यह कहकर भगा दिया कि तुम्हें यहां से उपकरण नहीं मिलेंगे। इससे क्षुब्ध दिव्यांगों ने प्रदर्शन किया। दिव्यांगंों ने कहा एक सप्ताह पूर्व उन्होंने यही से जांच कर उपकरण के लिए आवेदन किया । कुछ दिव्यांगों को बैसाखी देकर लौटा दिया। जिन लोगों को बैटरी रिकशा की जरूरत थी, उन्हें नहीं दी। इस दौरान एडीओ पंचायत रणधोल व एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। प्रदर्शन मेें बबलू कश्यप, मनोज, संजय, संजीव, कल्लू, दीपक, सुनील, हरेंद्र, श्याम सिंह, संगीता, बबली, संगीता, जरीना आदि रहे।