{"_id":"5bfef173bdec2241a111b77c","slug":"11543434611-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहे
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यातायात माह के अंतर्गत गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से कई जिंदगी बच सकती है। इसमें आम जनता का सहयोग बहुत आवश्यक है। सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन न चलाएं। दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
इसके अलावा यमुना इंटर कालेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता में 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहीं यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन के 134 चालान किए और 18600 रुपये शमनशुल्क वसूला। बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहनों के 64 चालान काटे और 15800 रुपये शमनशुल्क वसूला गया।