{"_id":"5bef2218bdec22699b14a48b","slug":"11542398488-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का दूसरे दिन भी समिति कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का दूसरे दिन भी समिति कार्यालय में हंगामा
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली रोड पर स्थित मलकपुर चीनी मिल की गन्ना विकास समिति पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी पर्ची न आने व अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने अफसरों पर किसानों का शोषण करने व लगातार मांग के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
उनका आरोप था कि किसानों को इंडेट नहीं दिया जा रहा है। जो बेसिक कोटा छह माह पूर्व घोषित होता है, वह नहीं किया। पर्ची का समय 72 घंटे में गन्ना डालने का था और वह 48 घंटे कर दिया। वहीं बेसिक कोटा जुड़वाने के लिए किसान समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका बेसिक कोटा नहीं जुड़ पा रहा है। उनका कहना था कि एक तो गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है, वहीं दूसरी ओर समिति पर बैठे अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों का आरोप था कि प्रशासनिक अधिकारी भी समिति के अधिकारियों से मिले हैं, तभी लगातार प्रदर्शन होने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो किसान आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सत्यपाल, देवेंद्र, अजय, मनवीर, प्रवेंद्र, बलबीर, महेंद्र आदि रहे।