{"_id":"5bef2211bdec22233165ea2b","slug":"11542398481-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की कमल संदेश यात्रा निकलेगी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की कमल संदेश यात्रा निकलेगी आज
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कमल संदेश यात्रा के माध्यम से भाजपा अपनी लोकसभा चुनाव की तैयारी को परखेगी। इसमें सात हजार बाइकों से पांच किमी का चक्कर लगाने का प्लान तैयार किया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह यात्रा का शुभारंभ करेंगे। पांचों विधायक भी यात्रा में मौजूद होंगे।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी। कमल संदेश यात्रा के बहाने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट और एक जगह एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के मीडिया प्रभारी अजय गोयल ने बताया कमल यात्रा की तैयारी पूरी हो गई है। बागपत, बड़ौत, छपरौली, सिवाल खास और मोदीनगर विधानसभा के कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज से यात्रा शुरू होगी। इसमें बाइक शामिल होगी। योजना है कि करीब सात हजार कार्यकर्ता काफिले में शामिल हो। इसमें बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच और सिवाल खास विधायक भी मौजूद होंगे। कार्यकर्ताओं को एकजुटता से चुनाव की तैयारी में लगाने का आह्वान अतिथि करेंगे। पांच किमी तक यह यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि
बागपत लोकसभा क्षेत्र में 1027 बूथ हैं। इन सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को शामिल करने की योजना है।