फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राम मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

राम मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

Thu, 15 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज
बड़ौत (बागपत)। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को दिल्ली रोड पर संपन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण की मांग उठाई। साथ ही एसपी बागपत से व्हाटसअप ग्रुप पर हो रही देश विरोधी चर्चाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो मंच के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मधुसुदन शास्त्री ने कहा कि मंच देश विरोधी व जन विरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी अगर हिंदुओं के मान पर आघात करेगा तो हिंदू जागरण मंच उसका प्रतिघात करेगा। उन्होंने संगठन को मजूबत बनाने पर बल दिया। नितिन जैन व मनु तिवारी ने कहा कि मंच सक्रिय रहते हुए असहाय लोगों की मदद व हकों के लिए हर समय प्रयासरत रहता है। बैठक में केन्द्र व प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग उठाई। साथ ही दोघट थाना क्षेत्र में व्हाटसअप ग्रुप पर की जा रही देश विरोधी चर्चाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी बागपत से मिलने का निर्णय लिया गया। संचालन नितिन जैन व मनु तिवारी ने किया। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, युवा उपाध्यक्ष दीपक बामनौली, सुनील मान, नितिन गोस्वामी, रजत शर्मा, अमित जैन, सूरज, लोकेश, प्रदीप, अमित कश्यप, काका भाई, रवि कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed