फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेल हादसे के मृतकों के प्रति शोक संवेदना

रेल हादसे के मृतकों के प्रति शोक संवेदना

Mon, 22 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रेल हादसे के मृतकों के प्रति शोक संवेदना
बागपत। अमृतसर में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रीय नाई महासभा ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धाजंलि दी। सरकार से मृतकों को उचित मुआवजा और घायलों का सही इलाज कराने का आह्वान किया। सहारनपुर-मेरठ मंडल अध्यक्ष रामकुमार सेन, चौधरी फेरू सिंह, रामकिशन, मामचंद, चांदवीर, जयपाल, मनोज, राजेंद्र, बाबू कंवल सिंह, संजय, दिनेश, राज सिंह, लीलू, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
गैंगरेप की कड़े शब्दों में निंदा की
बागपत। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. तरुणदेव के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि भाजपा के तीनों विधायक और सांसद पीड़िता के घर नहीं पहुंचे। वहीं पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान न मिलने पर रोष प्रकट किया। कहा कि हाईकमान से इसकी शिकायत की जाएगी। मास्टर सौदान, आदित्य प्रधान, सुनील लाकड़ा, शेखर तोमर, बिल्लू प्रधान, हाजी तराबूद्दीन, डॉ. रियासत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
बालाजी का जागरण 23 को
बागपत। श्री बाला जी सेवा संगठन की ओर से 23 सितंबर को कोर्ट रोड पर बाला जी का जागरण होगा, जिसमें प्रसिद्ध गीतकारों द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा। इसकी जानकारी अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान
अग्रवाल मंडी टटीरी। रालोद नेता चौधरी कर्ण सिंह उर्फ पिंकी ने 23 अक्तूबर को होने वाले सिंघावली अहीर में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन संपर्क किया। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed