{"_id":"5b96c372867a557f015d1a0e","slug":"11536607090-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली के पहलवानों ने बनारस में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली के पहलवानों ने बनारस में दिखाया दम
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। बनारस में हुई प्रथम स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में छपरौली अखाड़े के पहलवानों ने चार स्वर्ण पदक समेत छह मेडल जीते। पहलवानों का वापस लौटने पर स्वागत किया जाएगा।
बागपत कुश्ती क्लब के महासचिव एवं छपरौली अखाड़े के खलीफा कृष्णपाल ने बताया कि आठ सितंबर को हुई इस कुश्ती चैंपियनशिप में अखाड़े के पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। फ्री स्टाइल 53 किलोग्राम भार वर्ग में रिशु नागर ने गोल्ड, 72 किलोग्राम भार वर्ग में वर्षा कौशिक ने कांस्य, 86 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित कुंडू ने सिल्वर, 70 किलोग्राम भार वर्ग में सुधीर कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। ग्रीको रोमन के 67 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक उज्जवल ने गोल्ड व 96 किलोग्राम भार वर्ग में विरेश कुंडू ने गोल्ड मेडल जीता। पदक विजेता पहलवानों का अखाड़े पर लौटने से स्वागत किया जाएगा।