फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केजीपी का हाल जानेगी पीएमओ की टीम, देखेगी डिजीटल आर्ट गैलरी

केजीपी का हाल जानेगी पीएमओ की टीम, देखेगी डिजीटल आर्ट गैलरी

Sat, 07 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
केजीपी का हाल जानेगी पीएमओ की टीम, देखेगी डिजीटल आर्ट गैलरी
केजीपी का हाल जानेगी पीएमओ की टीम, देखेगी डिजिटल आर्ट गैलरी
विज्ञापन

- एनएचएआई और ठेकेदार कंपनी तेजी से कार्य पूरा करने में जुटी
- साल 2019 के चुनाव से पहले एक्सप्रेस-वे के बगल से मेट्रो की घोषणा संभव

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की स्थिति और जखौली के मुख्य टोल प्लाजा पर निर्माणाधीन आर्ट गैलरी देखने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम इसी माह दौरा करेगी। 170 फीट ऊंचे टोल प्लाजा पर निर्माण तेज कर दिया गया है। यमुना पुल और खेकड़ा के रेलवे ओवरब्रिज पर भी तेज गति से कार्य चल रहा है।
हरियाणा के कुंडली से पलवल तक 135 किमी लंबे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागपत में किया था। अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए एनएचएआई और ठेकेदार कंपनी जुटी हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम के इसी माह दोबारा से केजीपी यानि कुंडली, गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस-वे का दौरा करने की संभावना है। पीएमओ की टीम सोनीपत के कुंडली के निकट जखौली में बनाए गए विश्व स्तरीय टोल प्लाजा का भ्रमण करेगी। 170 फीट ऊंचे और 154 फीट चौड़े टोल प्लाजा के ऊपर ही एनएचएआई का कार्यालय और बेसमेंट में आधुनिक डिजिटल आर्ट गैलरी बनाई गई है। गैलरी में एक्सप्रेस-वे के 500 दिन में निर्माण की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। पीएमओ ऑफिस की टीम के दौरे की आहट होते ही निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


केजीपी पर रस्सी और खंभे का बैरियर
बागपत। केजीपी का निर्माण अधूरा है। मुख्य टोल प्लाजा के अलावा मिनी टोल प्लाजा पर भी अभी बैरियर नहीं लगाए गए हैं। मवीकलां के इंटरचेंज पर वाहनों को रोकने के लिए रस्सी तक लगा दी गई है। इसके अलावा ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी वाहनों को रोकने के लिए खंभे उठाकर दौड़ लगाते हैं। इससे हादसों का खतरा भी बना रहता है। मवीकलां इंटरचेंज के मैनेजर सौरभ भदौरिया का कहना है कि सिस्टम के दुरुस्त होने में करीब 15 दिन का समय लगेगा। उधर, कुछ वाहन चालक एंट्री की पर्ची लिए बगैर ही एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा संभव
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की बगल से मेट्रो के प्रोजेक्ट की साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले घोषणा की जा सकती है। केंद्र सरकार चुनाव से पहले एक्सप्रेस-वे को पूरी तरह तैयार कर इसके आसपास के किसानों को सहमत करने की कोशिशों में है। कई जगह जमीन उपलब्ध है, जबकि कई जगह किसान जमीन देने के लिए तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मेट्रो चलाने को घोषणापत्र में शामिल किया जा सकता है।
-------------------
कैसे हरा भरा हो सकेगा एक्सप्रेस-वे
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे आखिर कैसे हरा भरा हो सकेगा। एनएचएआई ने 2,60,296 लाख पेड़ों से हरियाली की तैयार की थी। इनमें 187510 पेड़ और 72786 मध्यम साइज के पेड़ शामिल किए गए थे। लेकिन बागपत से कुंडली के बीच ही जगह-जगह पेड़ उखाड़ दिए गए हैं। सवाल है कि आखिर ऐसे में कैसे हरियाली संभव हो सकेगी।

-----
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर किशोर कान्याल का कहना है कि सिस्टम धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed