{"_id":"5b1436b14f1c1b634d8b498a","slug":"11528051377-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील में किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान मेें चल रहा धरना 14वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। वक्ताओं ने मांग की कि नलकूप के बिजली बिल हरियाणा के सामने 35 रुपये हार्स पावर, घरेलू बिल 125 रुपये हार्स पावर किया जाए। किसानों पर नो पेमेंट पर विद्युत विभाग द्वारा जो एफआईआर की जा रही है, उसे वापस लिया जाए। जनपद के तीनों उपखंडों में विद्युत भार सामान किया जाए। गन्ने का भुगतान व नहरों की सफाई करायी जाए। किसानों का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर 11 जून को होने वाले महापंचायत की रणनीति बनाई गई और गांव-गांव टीम को भेजा गया।
धरना स्थल पर बड़ौत विधायक केपी मलिक पहुंचे और उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करेंगे और उच्चाधिकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा कराया जाएगा। अध्यक्षता जिले सिंह ने की। संचालन बलजोर सिंह आर्य ने किया। धरने पर महक सिंह, हरपाल, ब्रहमपाल, कर्मपाल, चंद्रपाल, बाबूराम, योगेंद्र, दयाचंद, महावीर, रामस्वरूप, यादराम, मास्टर सूबे सिंह, ब्रजपाल, चौधरी सुभाष, इंद्रपाल, सत्यवीर आदि शामिल रहे।