फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांगनौली के स्वास्थ्य शिविर में 450 मरीजों की जांच

गांगनौली के स्वास्थ्य शिविर में 450 मरीजों की जांच

Mon, 04 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांगनौली के स्वास्थ्य शिविर में 450 मरीजों की जांच
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में कृष्णा देवी मेमोरियल के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश के डीन डॉ. बिजेंद्र सिंह सिरोही, यशोदा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर गाजियाबाद के गौरव पांडे और विक्रम राणा ने किया। इस मौके पर डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार और एनजीओ मिलकर काम करें तो बीमारियों का स्तर कम हो सकता है। इस तरह के शिविर गांव-गांव में लगने चाहिए, जिससे गरीब लोगों को निशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। चिकित्सक डॉ. एसके काकरान, डॉ. राहुल काकरान, राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने 450 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में घुटनों में दर्द, खाज-खुजली, पेट की बीमारी, शुगर संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। इसमें अरुण धामा, चमन सिंह, वीरेंद्र प्रधानाचार्य, राजवीर राठी, राजकुमार राठी, प्रहलाद सिंह, सचिन देव राठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed