फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   श्रेष्ठ कर्म ही महान बनाते हैं : आर्य

श्रेष्ठ कर्म ही महान बनाते हैं : आर्य

Tue, 08 May 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
श्रेष्ठ कर्म ही महान बनाते हैं : आर्य
श्रेष्ठ कर्म ही महान बनाते हैं : आर्य
विज्ञापन


फोटो 9

बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में सामवेद पारायण यज्ञ तीसरे दिन भी जारी रहा।

सोमवार को अखिल भारतीय वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि जीवन में श्रेष्ठ कर्म करने वाला मनुष्य ही महान बनता है। महर्षि दयानंद ने जीवन पर्यंत वेद का प्रचार पसार करते हुए सत्यार्थ प्रकाश जैसे अमूल्य ग्रंथ की रचना की जो आज हमारे लिए मार्गदर्शक है। समाज सुधार, बुराइयों तथा कुरीतियों को दूर करने के लिए भी उन्होंने अविस्मर्णीय कार्य किया। उनकी वैदिक विचारधारा को हमें जीवन में आत्मसात कर जीवन का कल्याण करना चाहिए। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य ओमपाल शास्त्री ने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों की सेवा करना, वेदों को पढ़ना और नित्य यज्ञ श्रेष्ठ कर्म हैं। अच्छे कर्म करने वाले मनुष्य को जीवन में सुख समृद्धि मिलती है। सुखबीर सिंह गठीना, जितेंद्र आर्य, हरपाल सिंह आर्य सहित अन्य ने भी उपदेश दिए। डॉ. राजीव खोखर, डॉ. कृपाल सिंह, नवाब सिंह, सुशील वत्स, ऋषिपाल सिंह, अजय सोलंकी, सुबोध राणा, उपेंद्र चौधरी, नितिन शर्मा, चंद्रवीर आदि ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed