{"_id":"5ae4c1ae4f1c1b64098b7082","slug":"11524941230-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग जर्जर होने से रिश्तेदारों ने आना जाना तक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग जर्जर होने से रिश्तेदारों ने आना जाना तक किया
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को बड़ौत - मुजफ्फरनगर से जोड़ने वाला लिंक रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग से सटी पटेलनगर कॉलोनी के लोग भी अब इससे अजीज आ चुके हैं। उन्होंने कहा मार्ग की जर्जर हालत के कारण अब रिश्तेदारों ने भी आना-जाना कम कर दिया है।
पटेलनगर कॉलोनीवासी राम कुमार तोमर का कहना है कि लिंक सड़क को बने सात साल हो चुके हैं। भारी वाहनों की संख्या अधिक चलने के कारण मार्ग अब गड्ढों मेें तब्दील हो चुका है, इस कारण छोटे वाहन चालकों और कॉलोनी में रहने वालों को इस मार्ग से आवागमन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की। कॉलोनी वासी अमित कुमार का कहना है कि वैसे तो पटेल नगर के सामने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग भी गुजरा हुआ है, लेकिन अधिकांश रिश्तेदारी दिल्ली और आसपास है। रिश्तेदारों को जब कभी इस मार्ग से आना पड़ता है तो उन्हें काफी परेशानी होती है। कई बार रिश्तेदारों ने आपबीती बताकर मार्ग को लेकर शर्मिदा किया है। उदित का कहना था कि नगर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कॉलोनी तक पहुंचने के लिए यह लिंक रोड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन जब से यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हुआ है, इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विनय शर्मा बताते है कि पटेल नगर कॉलोनी मुख्य मार्ग पर है। सुबह और शाम के समय कॉलोनी की महिलाएं और युवतियां इस लिंक रोड पर सैर करने जाती थी, लेकिन जब से यह मार्ग टूटा है, छोटे वाहनों सहित कॉलोनी के लोगों ने भी इस मार्ग से आवागमन कम कर दिया है। सभी ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर लिंक मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।