फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं को टीकाकरण किया

पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं को टीकाकरण किया

Fri, 13 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं को टीकाकरण किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर मुंहपका-खुरपका बीमारी की चपेट में आ रहे पशुओं से पशु पालन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को टीम ने नगर में अभियान चलाकर पशुओं को टीकाकरण किया।

उल्लेखनीय है कि विगत 15 दिन से नगर में घूमने वाले आवारा पशुओं सहित पंचवटी गोशाला के पशु मुंहपका-खुरपका बीमारी की चपेट में आने अकाल मौत को प्राप्त हो रहे हैं। वार्ड नंबर 20 के सभासद ललित जैन सहित नगरवासियों ने कई बार पशुओं को टीकाकरण कराने की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । नगरवासियों की इस समस्या को गत दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पशु पालन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को पशु पालन विभाग की टीम ने नगर में अभियान चलाकर आवारा पशुओं को टीकाकरण किया। बाद में टीम ने गोशाला पहुंचकर बीमार पड़े पशुओं को टीकाकरण किया। इससे नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। टीम में डॉ. प्रवीण भारती, डॉ. खुशीराम, डॉ. गजेंद्र सिंह, रामबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed