{"_id":"5acfad264f1c1b663d8b4cad","slug":"11523559718-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिदेशक ने की लेखाकार पर लगे आरोपो की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिदेशक ने की लेखाकार पर लगे आरोपो की जांच
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। समाज कल्याण विभाग में लेखाकार पर आरोपों की जांच के संबंध में मुरादाबाद मंडल की उपनिदेशक सरोज प्रसाद ने जांच की। अधिकारी और कर्मचारी ने पूर्व में हुई जांचों से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद उसी आधार पर कागजी कार्रवाई पूरी कर चली गई।
समाज कल्याण विभाग के लेखाकार बृजमोहन शर्मा पर कॉलेजों के मालिकों द्वारा छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क दिलवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा । इसकी शिकायत मंडलायुक्त से लेकर शासन तक की । लेखाकार की जिला स्तर से लेकर डायरेक्टर स्तर तक जांच हो चुकी है, इसमें आरोप गलत साबित हो गए । दो दिन पहले मुरादाबाद मंडल की समाज कल्याण उपनिदेशक सरोज प्रसाद ने दफ्तर पहुंचकर इस संबंध में जांच की। जो भी आरोप लगे, उसी आधार पर उनसे पूछताछ की। बृजमोहन शर्मा ने बताया कि जिस भी अधिकारी ने इस संबंध में जांच की , उसकी रिपोर्ट उपनिदेशक के सामने पेश कर दी । इसमें अफसरों ने आरोपों को गलत बताया । सभी जांचों की उन्हें फोटो कापी उपलब्ध करा दी । इसके अलावा उन्होंने किसी भी कॉलेज या प्रतिपूर्ति शुल्क और छात्रवृत्ति के संबंध में कोई पूछताछ नहीं की।