फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गन्ना उपआयुक्त ने समीतियों को दिए निर्देश

गन्ना उपआयुक्त ने समीतियों को दिए निर्देश

Sat, 07 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गन्ना उपआयुक्त ने समीतियों को दिए निर्देश
बड़ौत (बागपत)। गन्ना उपायुक्त हरपाल सिंह ने कहा कि सभी गन्ना समितियों को सूचित किया गया है कि जिन किसानों का सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जा रहा है, उन्हें समानुपातिक रूप से पर्चियों का इंडेंट जारी करें।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल में 16 चीनी मिलें हैं, जिन्होंने सत्र 2016-17 का दो हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। 16 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। डिफाल्टर चीनी मिलों की जो चीनी बन रही है, उसका 85 प्रतिशत पैसा सरकारी खजाने में जमा है। जो अगले सप्ताह तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से किसान को गन्नेे का भुगतान समिति द्वारा न कराकर एक बैंक को चिह्नित कर उसे दिया जाएगा। और जिन बैंक शाखाओं में किसानों के खाते हैं, उनमें भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मिल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का होगा समाधान
बागपत। गन्ना आयुक्त के आदेश पर तीनों मिल से संबंधित किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए डीसीओ सुशील कुमार ने कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। उन्होंने बताया रमाला मिल क्षेत्र से संबधित किसानों की मिल समिति कार्यालय पर समस्या सुनी जाएगी। नौ को मलकपुर मिल के समिति और परिषद कार्यालय और 10 अप्रैल को बागपत मिल के समिति कार्यालय पर समस्या सुनी जाएगी। इसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना समितियों के सचिव, चीनी मिल के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। गन्ना आपूर्ति और पर्ची निगमन की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed