फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज से 17 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा गेहूं

आज से 17 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा गेहूं

Mon, 02 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आज से 17 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा गेहूं
बागपत। जिले में सोमवार से गेहूं खरीद होनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जनपद में 17 क्रय केंद्र बनाए हैं। धनराशि को ऑन लाइन किसानों के खाते में स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 17 केंद्रों में गेहूं की खरीद होगी। प्रशासन की ओर से क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एक अप्रैल को केंद्रों का शुभारंभ करना था, लेकिन रविवार होने के कारण अब सोमवार को सभी केंद्रों का गेहूं की खरीद का कार्य शुरू होगा। जिला विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया सभी 17 केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। इस बार रबी विपणन वर्ष 2018-19 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। उन्होंने बताया 12 प्रतिशत से अधिक और अधिकतम 14 प्रतिशत तक फूल वैल्यू कटौती के साथ गेहूं स्वीकार किया जाएगा। क्रय केन्द्रों पर बैनर निर्धारित प्रारूप में लगाए जाएगा। उतराई, सफाई और छनाई की दर भी अंकित होगी। उन्होंने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र बागपत, खेकड़ा, बिनौली एवं बड़ौत बनाए हैं। इसी प्रकार पीसीएफ ने 11 क्रय केंद्र सहकारी संघ टटीरी, किसान सेवा सहकारी समिति सरुरपुर कलां, साधन सहकारी संघ मुकारी, किसान सहकारी समिति बालैनी, साधन सहकारी समिति लहचौड़ा, साधन सहकारी समिति फिरोजपुर, साधन सहकारी समिति सिंगौली तगा, साधन सहकारी समिति रटौल, क्रय विक्रय समिति खेकड़ा, साधन सहकारी समिति नांगल, कृषक सेवा सहकारी समिति दाहा, यूपी एग्रो ने एक केंद्र बनाया है जो बागपत में रहेगा। वहीं इस बार एक अतिरिक्त केंद्र भारतीय खाद्य निगम ने बिनौली में बनाया है। जनपद में जिला स्तर पर जिला खरीद अधिकारी के पर्यवेक्षण में एक खरीद प्रकोष्ठ की स्थापना होगी। विपणन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पहले अनाज लेकर आने वाले किसान को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम सदर से शुभारंभ करवाया जाएगा।
विज्ञापन


पंजीकरण कराएं किसान
जिला विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने सभी किसानों से ऑन लाइन अपना पंजीकरण कराने की अपील की। पंजीकृत किसानों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी किसानों से खाद्य विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण पहले ही करा लें। इसमें आधार कार्ड, जमीन के अभिलेख और बैंक खाते अप लोड करना जरूरी है। खरीद के बाद ऑनलाइन आरटीजीएस से भुगतान किसानों के खाते में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed