{"_id":"5abbf0fe4f1c1b602a8b46c0","slug":"11522266366-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपते ही बोर्ड को ठीक कराने दौड़े अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपते ही बोर्ड को ठीक कराने दौड़े अधिकारी
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर हफ्ते भर से टूटा है बड़ौत ब्लाक दफ्तर का बोर्ड से विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए बुधवार को ब्लाक अधिकारी टूटे पड़े बोर्ड को ठीक कराने मेें जुट गए।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से बड़ौत ब्लाक कार्यालय के मैन गेट पर लगा बोर्ड टूटा पड़ा हुआ था, लोगों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी बड़ौत ब्लाक के अधिकारी चुप्पी साधे हैं। इससे ब्लाक कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फरियादियों का कहना था कि बोर्ड के टूटने से कार्यालय का पता लगाने में परेशानी हो रही थी। फरियादियों की इस समस्या को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो ब्लाक के अफसरों मेें हड़कंप मच गया। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए ब्लाक अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटे पड़े बोर्ड को ठीक कराने में जुट गए। इस संबंध में बीडीओ प्रेमचंद ने कहा ब्लाक के बोर्ड को ठीक करा दिया गया है। इसमें एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, एडीओ आईएसबी जयपाल कुमार, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, लिपिक राजकुमार, अरविंद, सुशील आदि रहे।