फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहलवान से गाली गलौच करने पर दंगल में हुआ बबाल

पहलवान से गाली गलौच करने पर दंगल में हुआ बबाल

Mon, 26 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पहलवान से गाली गलौच करने पर दंगल में हुआ बबाल
चांदीनगर (बागपत)। रटौल में उर्स के दौरान चल रहे दंगल में पहलवान के साथ गाली-गलौच करने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। मल्ल के विरोध करने पर दर्शकों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। इसमें एक बच्चा घायल हो गया। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची ने मामला शांत कराया। इस मामले में अभी तक किसी भी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को दंगल में सिंटू पहलवान और अब्दुल रहमान पहलवान के बीच कुश्ती हुई। 11 हजार रुपये की कुश्ती सिंटू निवासी डागरपुर ने जीत ली। इसको लेकर हारे पहलवान अब्दुल रहमान पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना है कि उनके पहलवान को धोखे से हराया गया है। इस पर किसी ने विजयी हुए पहलवान को गाली गलौच कर दी। इससे दंगल देख रहे लोग भड़क गए और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इससे मेले में भगदड़ मच गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। भगदड़ में एक बच्चा घायल हो गया। इसका नाम पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर पथराव कर रहे लोग भाग गए। इस संबंध में रटौल चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कुश्ती में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई है। पथराव की बात गलत है। कोई भी तहरीर लेकर नहीं आया है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, सिटू पहलवान के चाचा ने कहा कि जीत सही हुई तो सभी के बीच में यह कुश्ती चली है। दंगल देख रहे लोगों ने गाली-गलौच की। विरोध करने पर पथराव शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed