{"_id":"5a85e2bb4f1c1b91268ba7cc","slug":"11518723771-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड और तालब की भूमि को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड और तालब की भूमि को कराया कब्जा मुक्त
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एंटी भूमाफिया टीम ने सलावतपुर खेड़ी में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया और ट्रैक्टर से फसल को नष्ट कर जमीन प्रधान को सुपुर्द कर दी है। चेतावनी दी दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
सलावतपुर खेड़ी गांव में तालाब और चकरोड की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था, जिस पर फसल उगाई जा रही थी। जिसकी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत अफसरों से की थी। बृहस्पतिवार को एंटी भूमाफिया टीम के प्रभारी राजस्व निरीक्षक कुलदीप राठी के नेतृत्व में गांव पहुंची। तालाब और चकरोड की पैमाइश की। गांव से ट्रैक्टर बुलाकर सभी फसल को नष्ट कराया गया, जिसका लोगों ने काफी विरोध किया। पुलिस कर्मचारियों ने हस्तक्षेप करते हुए हंगामा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद गांव के प्रधान को जमीन सुपुर्द की गई। राजस्व निरीक्षक कुलदीप राठी ने चेतावनी दी यदि दोबारा से जमीन पर कब्जा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।