फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बास्केटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला राष्ट्रीय इंटर कालेज शबगा ने जीता

बास्केटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला राष्ट्रीय इंटर कालेज शबगा ने जीता

Fri, 09 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला राष्ट्रीय इंटर कालेज शबगा ने जीता
बास्केटबाल का तीसरा मुकाबला राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा ने जीता
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल कोताना रोड पर चल रही पांच दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शबगा की टीम विजयी रही। विजेता टीम को सम्मानित भी किया।

तीसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर और हाथ मिलाकर किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता का तीसरा मैच चौधरी केहर सिंह बास्केटबाल क्लब और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा के बीच खेला गया। इसमें राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा की टीम 56-52 अंक से विजयी रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें कोच अशोक पंवार, आकाश पंवार, विशाल, तोषिथ, राहुल, सिद्धार्थ, रचित, अमन, मन्नु, सागर, विनीत, लविश, दीपेश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed