फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिलाओं ने कहा रसोई का नहीं रखा गया ध्यान

महिलाओं ने कहा रसोई का नहीं रखा गया ध्यान

Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा रसोई का नहीं रखा गया ध्यान
बागपत। आम बजट में महिलाओं की रसोई के लिए कुछ खास राहत नहीं दी गई है। जिससे महिलाओं को काफी निराशा हुई।
विज्ञापन

डॉ. शालिनी ने कहा कि जो बजट पेश किया गया है, इससे महिलाओं को कोई राहत नहीं मिली है। रसोई का सामान आज भी महंगा है। बजट से सामान सस्ते होने की उम्मीद जगी थी, सब कुछ उल्टा हो गया।
जय भारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की सचिव शबनम त्यागी ने कहा कि खाने-पीने का सामान सस्ते होता तो परिवार का खर्च सही चलता। इस बजट से रसोई खाली हाथ रही है।
विज्ञापन

गृहणी नेहा शर्मा ने कहा कि बजट ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सोचा था, बच्चों की पढ़ाई से लेकर रसोई का सामान सस्ता होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह बजट रसोई विरोधी पेश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सविता का कहना था कि सुबह ही बजट को देखने के लिए टीवी के सामने बैठ गए थे। देख रहे थे कि उनकी रसोई पर भी सरकार की नजर गई है या नहीं है। पर ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने निराशाजनक बजट प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed