{"_id":"5a6793f64f1c1b7b268b607b","slug":"11516737526-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 लाख रुपये के विकास कार्यो को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 लाख रुपये के विकास कार्यो को मिली हरी झंडी
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। पिलाना ब्लॉक में विकास कार्यों के लिए बैठक हुई। इसमें 38 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए। मंगलवार को पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ प्रभारी बीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बैठक में उपस्थित बीडीसी सदस्यों से विकास कार्य के प्रस्ताव प्राप्त किए। इसमें खंड़जा, सौर ऊर्जा लाइट, रास्तों सहित अन्य विकास कार्यों को कराने के लिए प्रस्ताव रखे। सर्वसम्मति से 38 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए। ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कहा कि अपने गांवों में बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करें और साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखे। खंड विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें आरिफ ठाकुर, शीतल वर्मा, चाहेराम प्रधान, मोनू यादव, अनीता, शिवकुमार, रोहित यादव, संजय प्रधान, श्याम प्रधान, अयूब, पवन, मोहित आदि रहे।
विज्ञापन