{"_id":"5a53c5454f1c1b4d198b5bb9","slug":"11515439429-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के पिता नहीं रोक पाए आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के पिता नहीं रोक पाए आंसू
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
वाजिदपुर के शहीद अंकित तोमर की श्रद्धांजलि सभा में जो अधिकारी या नेता आता उन्हें देखकर उसका पिता जयपाल अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था और वह उसको बांह में लेकर यही कहता कि मेरा लाडला होनहार था और मुझे छोड़कर चला गया। सभी लोग उसे ढ़ाढ़स बंधाने में जुटे रहे। वहीं शहीद की पत्नी नेहा अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए निहार रही थी और उसे देखकर वहां मौजूद परिवार की महिलाओं की आंखों में आंसू आ रहे थे। मौजूद महिलाओं ने भी नम आंखों से अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़े भाई के शहीद होने पर उसका छोटा भाई रामबीर भी गमगीन था और लोगों से मिल रहा था। इतना ही नहीं हवन के दौरान वह आहुति तो दे रहा था, लेकिन उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे। वह अपने भाई को भूल नहीं पा रहा था। देर शाम तक लोगों का उनके घर आना जारी था और श्रद्धांजली देने वालों का तांता लगा था।
शहीद को श्रद्धांजलि दी
बड़ौत। शहीद अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देने वालों में ओमबीर तोमर, कर्नल ब्रहम पाल सिंह, अरुण तोमर बोबी, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, भास्कर दत्त शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह, छपरौली के चेयरमैन संजीव खोखर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुल प्रकाश, डॉ. नीरज कौशिक, नीरज शर्मा, राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ शामली एके सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह आदि रहे।