{"_id":"5a4e7b734f1c1b346f8b508f","slug":"11515092851-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली के शूटरों ने केरल में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली के शूटरों ने केरल में लहराया परचम
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली के तीन शूटरों ने केरल में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं। बृहस्पतिवार को पदक विजेता शूटरों का क्लब पर स्वागत किया।
वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली के कोच अमित श्योराण ने बताया कि केरल के त्रिवेंद्रम शहर में 11 से 31 जनवरी तक चली 61 वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में क्लब के दस निशानेबाजों ने भाग लिया। इनमें से दस मीटर एयर पिस्टल यूथ पुरुष वर्ग स्पर्धा में 245.3 अंक के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। इसी होनहार ने इसी स्पर्धा के जूनियर वर्ग में भी 579 का स्कोर बनाकर रजत पदक जीता। दस मीटर एयर पिस्टल पेरा वर्ग में दीपेंद्र सिंह गिल ने 565 अंक लेकर रजत पदक जीता। जबकि टीम स्पर्धा में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए आकाश व सद्दाम के साथ रजत पदक जीता। दस मीटर एयर पिस्टल पेरा जूनियर वर्ग स्पर्धा में क्लब के सनव्वर श्योराण ने भी रजत पदक पर कब्जा जमाया। पदक विजेता शूटरों को बिनौली क्लब पहुंचने पर ग्रामीणों और साथी शूटरों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नवाब सिंह राणा, नकुल शर्मा, अशोक शर्मा, सुंदर सिंह राठी , सचिन, प्रशांत आदि रहे।