{"_id":"5a4e7a854f1c1bcd6d8b7f0b","slug":"11515092613-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद-बागपत सीमा की हिंडन नदी पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद-बागपत सीमा की हिंडन नदी पर बनेगा पुल
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। बागपत-गाजियाबाद सीमा से होकर जा रही हिंडन पर पुल निर्माण के विवाद को लोगों ने पंचायत कर सुलझा लिया है। जल्द पुल की प्रक्रिया पूरी होगी। इससे दो जिलों के 40 गांवों को फायदा होगा। मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी और बेटी ने पंचायत में पहुंचकर इसका भरोसा दिलाया है।
हिंडन नदी पर बागपत-गाजियाबाद की सीमा पर शासन की तरफ से पुल स्वीकृत है। गाजियाबाद के कुछ गांव के लोगों ने कहा था कि इसका निर्माण उनके क्षेत्र में होना चाहिए। जबकि लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर और बागपत विधान क्षेत्र के ग्रामीणों ने सीमा पर पुल के निर्माण की मांग की । बुधवार को गाजियाबाद के रेवड़ी गांव में 40 गांवों के ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी मिनाली और पत्नी पहुंची। मुरादनगर के विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि दोनों जनपदों की सीमा पर ही पुल का निर्माण कराने की सहमति जताई। कहा कि यहां पुल का निर्माण होने से 40 गांवों के लोगों को फायदा पहुंचेगा। दूसरे जनपदों के संपर्क मार्गों से जुड़ने से व्यापार भी बढ़ेगा। जाम से निजात मिल जाएगी। पंचायत में पहुंची सभी लोगों ने समर्थन कर दिया। इसके लिए शासन और प्रशासन से मिलकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुल निर्माण की लिए सभी में सहमति दी है। उनके यहां से भगौट, फुलैरा, गढ़ी नवादा, गढ़ी कलंजरी, सरौरा सहित कई 10 गांव के लोग पंचायत में शामिल रहे। पंचायत में गाजियाबाद महानगर के कार्यवाहक अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, सभासद विनोद कसाना, मन्नू, सत्यवीर, राजू प्रधान, भूप सिंह, विपिन कुमार आजि मौजूद रहे।