{"_id":"5a32c84f4f1c1b9f678c161f","slug":"11513277519-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली नगर पंचायत में दोबारा से चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली नगर पंचायत में दोबारा से चुनाव कराने की मांग
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली नगर पंचायत में निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर कस्बे के कुछ लोगों ने कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। चुनाव और मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। नौ बिंदुओं पर जांच कराकर दोबारा से चुनाव कराने की मांग की गई।
बृहस्पतिवार को छपरौली के कुछ लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम (न्यायिक) विधान जायसवाल को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा छपरौली नगर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी हुई है। परिसीमन में अनियमितता बरती गई है। अवगत कराया कि नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा-11(क) के अनुसार प्रत्येक वार्ड में मतदाताओं की जनसंख्या एक समान होनी चाहिए, लेकिन छपरौली में ऐसा नहीं हुआ। हर वार्ड में अंतर है। बूथों के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। लापरवाही के चलते सैकड़ों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए हैं। चुनाव में मृतकों के वोट डलवाए हैं। वार्ड 14 में 189 मृतक हैं, इनके वोटर लिस्ट से नाम नहीं हटवाएं । ऐसा एक या दो वार्ड में नहीं, बल्कि अधिकांश में है। जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएंगी। मतदान के दिन फर्जी वोट डाली गई है। जिस पर किसी भी अफसर ने रोक नहीं लगाई। निर्वाचन नामावली में भी गड़बड़ी की। निकाय चुनाव में 15508 मतदाता दर्शाएं हैं, जबकि विधानसभा में 13182 है। 2326 की वृद्धि हो गई है। इसमें भी अनियमितता बरती गई है। मतदान के दिन पढ़े लिखे वोटरों से भी अंगूठा लगवाया। वार्ड और अध्यक्ष पद के वोटों में भी अंदर है। लोगों ने एडीएम से सभी बिंदुओं पर जांच कराकर दोबारा से मतदान कराने की मांग की। एडीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें योगेंद्र कुमार, मनोज, सुभाष, लोकेंद्र, विनोद, प्रताप, राहुल, दीपक, रणपाल, सुधरी, यामीन, धर्मेंद्र, बिन्नू, मदन लाल, रोहित, अनिल, जितेंद्र, पिंकू, कुशल पाल, रहीसुद्दीन, कपिल, देवेंद्र आदि रहे।