फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सभासद उम्मीदवारों ने नामांकन में झोंकी ताकत

सभासद उम्मीदवारों ने नामांकन में झोंकी ताकत

Wed, 08 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
सभासद उम्मीदवारों ने नामांकन में झोंकी ताकत
बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के लिए दावेदारों ने कमर कसी। तीनों तहसीलों में सभासदों और अध्यक्ष पद के दावेदारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। बागपत पालिका में 24 और अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत में पांच सभासद उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन फार्म जमा किए। अमीनगर सराय में 13 फार्म लिए , लेकिन कोई फार्म जमा नहीं हुए। खेकड़ा और बड़ौत में भी नाम निर्देशन पत्र लिए गए।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका से अब्दुल वाहिद ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। राजूद्दीन एडवोकेट ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिया। इसके अलावा सभासद पद के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड एक से एक, दो से दो, तीन से एक, पांच से दो, नौ से एक, दस से एक, 11 से एक, 12 से दो, 14 से एक, 15 से दो, 18 से दो, 20 से एक, 21 से दो, 22 से एक, 23 से एक, 25 से एक ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में चेयरमैन पद के लिए राधेश्याम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभासद के लिए वार्ड तीन से एक, वार्ड चार एक से एक, आठ से एक, वार्ड दस से दो ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनगर सराय नगर पंचायत में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। विभिन्न वार्डों के लिए 13 सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।

ऑनलाइन फार्म भरे जाने से परेशानी
बागपत। नगर पालिका में सभासद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे ब्रह्म पाल, बलवीर और तसलीम ने बताया कि नेटवर्क की परेशानी के कारण उनका फार्म ऑनलाइन जमा नहीं हो रहा है। सोमवार को भी वह पूरे दिन तहसील में खड़े रहे। मंगलवार को भी हालत इसी तरह के रहे। उन्होंने अफसरों पर आरोप लगाया कि टूजी नेटवर्क से फार्म ऑनलाइन किए जा रहे हैं, जो परेशानी का कारण है। अफसरों से शिकायत की, लेकिन समस्या तस की तरह है। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि इस तरह की कोई दिक्कत नहीं है। सभासदों के फार्म जमा किए जा रहे हैं। नेटवर्क की दिक्कत हो सकती है, लेकिन सभी को ऑनलाइन की रसीद दी जा रही है।

वाहनों को रुकवाया, भीड़ को खदेड़ा
बागपत। मंगलवार को नामांकन पत्र जमा करने वाले स्थल पर अफसरों का रुख सख्त दिखा। अतिरिक्त भीड़ को वहां से हटवाया गया। वाहनों को निर्धारित दूरी पर खड़े करवाएं गए। प्रत्याशियों से लेकर उनके समर्थक और प्रस्तावक की गहना से चेकिंग की गई। एसडीएम विवेक कुमार यादव और सीओ दिलीप सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कोई भी वाहन नामांकन पत्र जमा करने वाले स्थल के बाहर खड़ा नहीं होगा। दूसरी तरफ उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ जुटने नहीं दी जाएगी।

घूंघट में नामांकन करने पहुंचीं महिलाएं
बागपत। अलग-अलग पंचायतों में वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इनमें वार्ड का नामांकन फार्म दाखिल करने के लिए प्रस्ताव और समर्थकों के साथ महिला उम्मीदवार घूंघट में नामांकन फार्म दाखिल करने के लिए नामांकन स्थल पर पहुंची।

ऑपरेटर और कंप्यूटर की संख्या बढ़ाई
बागपत। सभासद प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने के कारण बागपत नामांकन कक्ष में कंप्यूटर और ऑपरेटर की संख्या बढ़वाई गई। इसके बाद तेजी के साथ सभासदों के नामांकन पत्रों को ऑनलाइन अप लोड किया गया।

बड़ौत, टीकरी, छपरौली और दोघट के नामांकन पत्र लिए
बड़ौत (बागपत)। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि बड़ौत नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर मंगलवार को कुल पांच नामांकन पत्र लिए गए। जबकि जमा कोई नहीं हुआ। छपरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कोई फार्म नहीं लिया गया। जबकि तीन फार्म अध्यक्ष पद के लिए जमा हुए है। दोघट नगर पंचायत के लिए तीन नामांकन पत्र लिए गए। जबकि दो जमा हुए हैं। टीकरी अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ फार्म जमा हो चुके हैं। बड़ौत नगर पालिका सदस्य के लिए 53 फार्म लिए गए, जबकि 19 जमा हुए हैं। छपरौली के लिए 14, दोघट में सात, टीकरी में नौ फार्म सदस्य के लिए गए हैं ।

खेकड़ा। मंगलवार को खेकड़ा तहसील में एसडीएम आशीष कुमार एवं तहसीलदार जसधीर सिंह की देख रेख में नामांकन पत्र वितरण का कार्य शुरू हुआ। विभिन्न वार्डों के सभासद पद हेतु 10 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। जबकि सभासद पद के 16 और अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र लिए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed